किशोरी के अपहरण और ब्लैकमेल कर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप

Feb 07, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - - न्यायालय के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज

किशोरी के अपहरण और ब्लैकमेल कर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोप

- न्यायालय के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में एक महिला ने पड़ोसियों पर बेटी का अपहरण करने और ब्लैकमेल कर करीब नौ लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नवाबगंज पुलिस और आलाधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायत की थी। नवाबगंज निवासी महिला के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी जुलाई 2025 से लापता है। काफी तलाशने के बाद पता चला कि पड़ोसी हर्ष आनंद बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उनके घर से 30 हजार नकद और पांच लाख के जेवरात गायब थे।

वहीं आरोपी और उनके परिजन ने बेटी को ब्लैकमेल कर उसके और पति के संयुक्त बैंक खाते से ऑनलाइन 4.40 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।