Kanpur News: एक किलो गांजा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: बर्रा पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गये आरोपित गांजे की पुड़िया बनाकर बेचते थे।

Kanpur News: चकेरी। बर्रा पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गये आरोपित गांजे की पुड़िया बनाकर बेचते थे। दोनों आरोपितों को पुलिस ने इलाके में घुमाने के बाद जेल भेज दिया है। बर्रा थानाप्रभारी रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थानाक्षेत्र के स्मृति पैलेस के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम बांदा के फफूंदी गांव के मूलनिवासी और वर्तमान में किदवई नगर के नटवन टोला निवासी अजय विश्वकर्मा उर्फ गंगा व बर्रा निवासी दिनेश सिंह राठौर उर्फ गुड्डन बताया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब एक किलो गांजा बरामद किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री करते थे। दोनों को इलाके में घुमाने के बाद जेल भेज दिया।


