गोमांस सहित पुलिस के हत्थे चढ़े स्कूटी सवार दो गोकश
Kanpur News - गोमांस सहित पुलिस के हत्थे चढ़े स्कूटी सवार दो गोकशगोमांस सहित पुलिस के हत्थे चढ़े स्कूटी सवार दो गोकश
कानपुर देहात। शिवली पुलिस ने कल्याणपुर रोड पर छापा मारकर गोमांस लेकर जा रहे स्कूटी सवार बेकनगंज कानपुर के दो गाकशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस के पहुंचने के पहले उनके तीन साथी वहां से निकल जाने में कामयाब रहे। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचो के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए दोनों आरोपितों का चालान कर दिया। शिवली कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने मुखबिर से गोमांस लेकर जा रहे कुछ युवकों के बावत सूचना मिलने पर अधीनस्थों के साथ शिवली-कल्यणपुर रोड पर स्थित एक पट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद स्कूटी से आ रहे गोरा कब्रिस्तान बेकनगंज कानपुर निवासी मो. जुबैर पुत्र मो. रिजवान व आसिफ पुत्र शकील निवासी रेल पटरी मोहम्मदी अस्पताल के पास बेकनगंज कानपुर को दो प्लास्टिक की बोरियों में रखे एक कुंतल गोमांस के साथ दबोच लिया।
इनके कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल व 340 रुपये भी बरामद किए। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में दोनों ने पकड़े जाने के पहले अपने साथियों कल्लू कुरैशी पुत्र हसीन कुरैशी, जुनैद वउनके एक साथी के आगे निकल जाने की जानकारी दी। इसपर पुलिस ने पांचों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ रसूलाबाद आलोक कुमार ने बताया कि पकडे़ गए दोनों का चालान करने के साथ ही उनके साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




