दहेज हत्या में पति सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

Mar 11, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कोतवाली क्षेत्र के गहिरा गांव में एक महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। महिला राधा की फांसी लगने से मौत हो गई थी। उसके पति सुधीर, सास माया और जेठ राजेश को पुलिस ने पकड़ा है। जेठानी प्रियंका की तलाश जारी है।

दहेज हत्या में पति सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

कोतवाली क्षेत्र के गहिरा गांव में चार दिन पहले हुई एक महिला की मौत के मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमें में फरार चल रहे पति सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान करने के साथ ही जेठानी की तलाश में छापेमारी शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गहिरा गांव के रहने वाले सुधीर उर्फ गोलू कुशवाहा की शादी दिसंबर 2025 में चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव की राधा के साथ हुई थी। शुक्रवार को फांसी लगने से राधा की मौत हो गई थी। मामले मे राधा को गोद लेने वाले उसके पिता जय गोपाल ने राधा के पति सुधीर उर्फ गोलू के अलावा, सास माया, जेठ राजेश व जेठानी प्रियंका के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों का चालान करने के साथ ही मुकदमें में आरोपित प्रियंका की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।