
2.33 क्विंटल गांजा संग पांच तस्कर गिरफ्तार
Kanpur News - 2.33 क्विंटल गांजा संग पांच तस्कर गिरफ्तार 2.33 क्विंटल गांजा संग पांच तस्कर गिरफ्तार 2.33 क्विंटल गांजा संग पांच तस्कर गिरफ्तार
कानपुर। गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सजेती और किदवईनगर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में एक महिला समेत पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 2.33 क्विंटल गांजा जब्त किया। आरोपित नेपाल और उड़ीसा से गांजा तस्करी कर शहर लाकर यहां सप्लाई करते थे। पुलिस ने दो कारें भी बरामद की हैं। शनिवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल ने डीसीपी साउथ कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सजेती पुलिस ने शुक्रवार रात एसीपी कृष्णकांत की अगुवाई में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बांध मोड़ पर सामने से आ रही दो कारों को रोका गया।
इनमें मूलरूप से बांदा के पपरेंदा और वर्तमान में चकेरी के चेतनगर इलाके में रहने वाले शिवम और बिधनू के राजापुरवा गांव के पुष्पेन्द्र सिंह व चकेरी के रोहित सविता सवार थे। कारों की चेकिंग करने पर उनमें बोरियो में पैक कर रखा गया करीब 2.12 क्विंटल गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बांदा से लाकर कानपुर, हमीरपुर आदि जिलों में सप्लाई करते थे। आरोपियों के पास से मिली दोनों कारों को सीज कर दिया गया है। वहीं किदवईनगर पुलिस ने कंजड़नपुरवा से वहीं रहने वाले सुरेश की पत्नी दीपा और दीप को पकड़ा। आरोपियों के पास से 21.3 किलो गांजा और करीब 5.43 लाख रुपये की बरामदगी की। दीप के खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी और वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा चुकी है। --- 75 हजार रुपये प्रति चक्कर पर करते थे तस्करी सजेती पुलिस ने जब कारों को रुकवाया तो एक कार शिवम जबकि दूसरी पुष्पेंद्र चला रहा था। रोहित पीछे बैठा था। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, आरोपितों ने बताया कि वह बांदा से लाकर बिधनू के संजय और सरताज को सप्लाई करते थे। इसके बदल में उन्हें प्रत्येक चक्कर के हिसाब से 75 हजार रुपये मिलते थे। हर महीने दो चक्कर लगाते थे। मादक पदार्थों की तस्करी में जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




