Kanpur News: पान दुकानदार पर तमंचा तानने वाला आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: जाजमऊ में एक पान दुकानदार पर सिगरेट के पैसों के लिए तमंचा तानकर फायर करने का प्रयास करने वाले मुजीब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़ित ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस फरार साथियों की तलाश कर रही है।

Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में सिगरेट के रुपये मांगने पर पान दुकानदार पर तमंचा तानकर फायर का प्रयास करने वाले आरोपित को पुलिस ने जेल भेजा है। छबीलेपुरवा निवासी पिंटू चौरसिया ने आरोप लगाया था कि 23 अगस्त की रात को मोतीनगर निवासी मुजीब अपने साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया। मुजीब ने सिगरेट मांगी, पैसे मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ईंट से हमला कर भाग गया था। इसके कुछ देर बाद फिर से आया और पिंटू पर तमंचा तान दिया था। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित मुजीब शनिवार देर रात जाजमऊ के पेसिफिक टेनरी के पास से आरोपी मुजीव को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद कर लिया गया।
फरार अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।


