क्लेम के लिए पिकअप में लगा दी आग
सरसौल में एक पिकअप संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। जांच में पता चला कि पिकअप मालिक ऋषिराज त्रिपाठी ने अपने साथी के साथ मिलकर क्लेम लेने के लिए आग लगाई थी। वो लोन की किस्त नहीं चुका पा रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सरसौल। नर्वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पिकअप में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पिकअप मालिक ने अपने साथी के साथ क्लेम लेने के लिए आग लगाई थी। वो लोन की किस्त नहीं दे पा रहा था। नर्वल के ख्वाजगीपुर व बेहटा गांव के बीच रविवार देर शाम एक पिकअप में आग लग गई। लोगों ने मौके से दो लोगों को बाइक से भागते देखा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और जांच की। जांच में पता चला कि गाड़ी साढ़ के अमौर निवासी ऋषिराज त्रिपाठी की है।
नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में ऋषिराज ने बताया कि पाली के सुमित को वो किराए पर गाड़ी दिए थे। वो बिजली विभाग में गाड़ी लगाए था। कई माह से किराया न मिलने से लोन की किस्त जमा नहीं कर पा रहे थे। परेशान होने पर क्लेम लेने के चक्कर में साथी के साथ मिलकर गाड़ी में आग लगा दी थी। थाना प्रभारी ने बताया ऋषिराज की मानसिक स्थित ठीक नहीं है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


