एचबीटीयू में पीएचडी की 125 सीट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

एचबीटीयू में 2026-27 सत्र के लिए पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 2500 रुपये है और कुल 125 सीटें हैं। यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, गेट या सीड के स्कोर धारकों को लिखित परीक्षा में छूट मिलेगी, पर साक्षात्कार देना अनिवार्य है।

 एचबीटीयू में पीएचडी की 125 सीट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

एचबीटीयू में सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 2500 रुपये है। विवि की 125 सीट में दाखिला होगा। जिन अभ्यर्थियों के पास यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, गेट या सीड जैसे राष्ट्रीय स्तर के स्कोर हैं, उन्हें लिखित परीक्षा से छूट मिलेगी। हालांकि साक्षात्कार देना अनिवार्य है। फुल टाइम पीएचडी छात्रों को अधिकतम तीन वर्षों तक 15,000 रुपये प्रति माह की यूनिवर्सिटी फेलोशिप दी जाएगी। दाखिले के लिए मास्टर डिग्री में 55 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। पीएचडी में कुल वार्षिक अकादमिक फीस लगभग 65,000 रुपये तय की गई है।

विवि के सिविल में पांच, कंप्यूटर साइंस में 15, इलेक्ट्रिकल में 10, इलेक्ट्रॉनिक्स में 10, मैकेनिकल में 10 सीट हैं। वहीं, केमिकल में 10, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में चार के अलावा बायोकेमिकल, फूड, लेदर, ऑयल, पेंट में पांच-पांच सीटें हैं। केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स में पांच-पांच के अलावा मैनेजमेंट व इंग्लिश में दो-दो सीटें हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।