Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsPensioners Day Celebrated in Kanpur with Demands for Old Pension Scheme Restoration
102 साल के पेंशनर बोले, आठवें वेतनमान का भी मिलें लाभ

102 साल के पेंशनर बोले, आठवें वेतनमान का भी मिलें लाभ

संक्षेप:

Kanpur News - - कोषागार की ओर से जीएनके में पेंशनर दिवस का हुआ आयोजन - पेंशनर दिवस

Dec 17, 2025 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कोषागार की ओर से बुधवार को जीएनके इंटर कॉलेज में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। 133 से अधिक पेंशनर ने हिस्सा लिया। पेंशनर्स की समस्याएं सुनने के लिए 33 से अधिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 80 साल से अधिक आयु वाले 42 पेंशनर को शॉल, छड़ी, प्रतीक चिन्ह, नए साल की डायरी व कैलेंडर समेत फूल-माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर से जुड़े मौजूद संगठनों ने नई पेंशन के बजाए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। 102 वर्षीय पेंशनर ने कहा कि आठवें वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए।

एडीएम वित्त डॉ. विवेक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 8 से अधिक संगठन के प्रतिनिधियों ने पेंशनर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उजागर करने के साथ भविष्य को लेकर मांगें रखीं। पेंशनर ने बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा में भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, कोरोना काल में रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते की मांग की। 65 वर्ष में 5, 70 वर्ष में 10 व 75 वर्ष में 15 फीसदी पेंशन की बढ़ोत्तरी कराई जाए। रेलवे में मिलने वाली छूट को फिर से बहाल करने की मांग की। सभी मांगे शासन को भेजेंगे एडीएम वित्त ने कहा कि पेंशनर्स एसोसिएशन की सभी मांगों को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएंगी। मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार सिंह व अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन पवन कुमार ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर को पूर्व की भांति लाभों से वंचित नहीं किया जाएगा। इससे पहले 104 वर्षीय मुन्नी देवी, 102 वर्षीय सुरेंद्र नाथ अस्थाना, 100 वर्षीय मुरारी लाल यादव, 97 वर्षीय नन्हीं, 96 वर्षीय मुन्नी देवी, 92 वर्षीय रघुवीर शरन भटनागर आदि पेंशनर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के राम कुमार शुक्ला, बीएल गुलबिया, आनंद किशोर बाजपेई, ओपी श्रीवास्तव, डॉ. राकेश कुमार, आरएस यादव, एलएन सचान, एसएन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;