40 हजार पेंशनरों के खाते में नहीं आई पेंशन
Kanpur News - 40 हजार पेंशनरों के खाते में नहीं आई पेंशन 40 हजार पेंशनरों के खाते में नहीं आई पेंशन 40 हजार पेंशनरों के खाते में नहीं आई पेंशन

कानपुर। जिले के 40 हजार पेंशनरों के खाते में शनिवार को पेंशन नहीं आ सकी है। कोषागार देर रात तक खुला रहने के बावजूद नेफ्ट नहीं हो सका। अफसरों के मुताबिक, दो मार्च तक पेंशन पहुंचने की उम्मीद है। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बी एल गुलाबिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा व राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि 28 तारीख को पेंशन नहीं आई है। होली के त्योहार पर हजारों पेंशनर्स व उनके परिवारों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे यूपी में पेंशन नहीं जा सकी है।
बैंक नेफ्ट के सिस्टम की वजह से पेंशन नहीं जा सकी है। अब दो को पेंशन पहुंचने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



