40 हजार पेंशनर, 20 हजार कर्मियों को मिला पैसा

Mar 02, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में सोमवार को 40 हजार पेंशनरों और 20 हजार कर्मचारियों के खाते में पेंशन और वेतन का पैसा जमा हो गया है। होली के मौके पर कर्मचारियों और पेंशनरों ने राहत की सांस ली है। पहले दो दिन तक पैसे का ट्रांसफर नहीं हो पाया था, जिससे रोष था। मुख्य कोषाधिकारी ने पुष्टि की है कि सभी को पैसा मिल गया है।

40 हजार पेंशनर, 20 हजार कर्मियों को मिला पैसा

कानपुर। सोमवार सुबह 40 हजार पेंशनर और 20 हजार कर्मचारियों के खाते में पेंशन और वेतन का पैसा आ गया है। इससे होली में पेंशनर व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। शनिवार की वजह से दो दिन पहले पेंशनर व कर्मचारियों के खाते में पैसा नहीं आ पाया था। कोषागार से पैसा ट्रांसफर होने के बावजूद नेफ्ट न होने की वजह से पैसा नहीं जा पाया था। इससे पेंशनरों व कर्मचारियों में खासा रोष था। मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी पेंशनर और कर्मचारियों के खाते में पेंशन व वेतन का पैसा चला गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।