Kanpur News: बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों के लिए सिविल कोर्ट भेजा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: सिकन्दरा में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में बदलाव से अभिभावक परेशान हैं। पहले ये प्रमाण पत्र तहसील के माध्यम से बनते थे, पर अब 2 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सिविल कोर्ट से बनवाने होंगे। इससे अभिभावकों को बहुत कठिनाई होगी।

Kanpur News: बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों के लिए सिविल कोर्ट भेजा

Kanpur News: सिकन्दरा, संवाददाता। जन्म प्रमाण पत्र पूर्व में तहसीलों में बनते चले आ रहे थे तो ग्रामीणों को अधिक परेशानी नहीं होती थी, लेकिन अब नया शासनादेश आने से अभिभावकों में हताशा व्याप्त है।

नया शासनादेश

जन्म प्रमाण पत्र पहले ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से बन जाते थे, फिर शासनादेश आया की ट्रेजरी जमा करने के बाद तहसील के माध्यम से बनेगा। इससे अभिभावकों को तहसील व विकास खंड के चक्कर लगाने पड़े थे। फिर भी अभिभावक महीनों परेशान होने के बावजूद जन्म प्रमाण पत्र हासिल कर लेते थे, लेकिन अब नया शासनादेश आया कि 2 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के प्रमाण पत्र सिविल कोर्ट के माध्यम से बनेंगे। अभिभावक सिकंदरा निवासी नूर अहमद, अतर सिंह, पप्पू, महेश सहित अनेकों ने बताया पहले तहसील में सब लोग परिचित थे, अब अशिक्षित होने के चलते मुख्यालय जाने पर बहुत परेशानी होगी। नागरिकों ने बताया कि तहसील में आरजू मिन्नत करके किसी तरह काम हो जाता था। अब परेशान होने से बेहतर है कि बच्चे अशिक्षित ही रहे हैं। उन्होंने बताया की बच्चों का पेट पालने के लिए काम पर भी जाना आवश्यक है। नागरिकों ने बताया कि जीवन में हमने कभी कोर्ट का मुंह नहीं देखा अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

सामान्य प्रश्न

नए जन्म प्रमाण पत्र के लिए अभिभावकों को कहाँ जाना होगा?
अभिभावकों को अब सिविल कोर्ट के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जाना होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों के लिए सिविल कोर्ट भेजा