रनियां में पेंटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jan 19, 2026 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात के रनियां कस्बे में एक पेंटर विनोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले एक साल से किराए पर रह रहे थे और हाल ही में तनाव में थे। उनके परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रनियां में पेंटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर देहात। रनियां कस्बे में किराए के मकान में रह रहे शास्त्रीनगर कानपुर के एक पेंटर ने कमरे के अंदर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी पर आए परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शास्त्री नगर कानपुर के रहने वाले साठ साल के विनोद कुमार फ्रांसिस पेंटिंग का काम करते थे। पिछले एक साल से वह रनियां कस्बे के आबेडकर मोहल्ले मे रहने वाले श्री राम के मकान में किराएपर कमरा लेकर निवास कर रहे थे।

दो दिन पहले ही वह अपने घर शास्त्री नगर गएथे। वहां से वापस आने के बाद किसी बात को लेकर वह तनाव में रह रहे थे। सोमवार भोर पहर उन्होंने कमरे के अंदर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मकान मालिक ने घटना की सूचना उसके परिजनों के साथ ही डायल- 112 पर दी। जानकारी मिलने पर शास्त्री नगर से आए उसके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी शकुंतला बदहवास हो गई। सूचना पर रनियां थाने से एसआई देवेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने बताया कि पूछताछ में परिजन उनके शराब पीने की बात कही है, लेकिन वह लोग आत्महत्या की वजह साफ नहीं कर सके हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।