ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरओपीडी परचा कांउटर 12 बजे बंद, लौटे सैकड़ों मरीज

ओपीडी परचा कांउटर 12 बजे बंद, लौटे सैकड़ों मरीज

बसंत पंचमी का अवकाश हैलट और उर्सला में मरीजों पर भारी पड़ गया। दोपहर 12 बजे ही ओपीडी बंद हो जाने से दोनों अस्पतालों से सैकड़ों मरीज बिना डॉक्टरों को दिखाए लौट गए। इमरजेंसी में भी पर्चे नहीं बनाए...

ओपीडी परचा कांउटर 12 बजे बंद, लौटे सैकड़ों मरीज
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 23 Jan 2018 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बसंत पंचमी का अवकाश हैलट और उर्सला में मरीजों पर भारी पड़ गया। दोपहर 12 बजे ही ओपीडी बंद हो जाने से दोनों अस्पतालों से सैकड़ों मरीज बिना डॉक्टरों को दिखाए लौट गए। इमरजेंसी में भी पर्चे नहीं बनाए गए।सरकारी अस्पतालों में सोमवार को खासी भीड़ थी। हैलट ओपीडी पर्चा काउंटर पर लाइन लगी हुई थी, तभी अचानक काउंटर बंद करके कर्मचारी उठ गए। मरीजों ने हंगामा किया पर किसी कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनी। कन्नौज के गुरुसहायगंज से दिखाने आईं बबली ने कहा, दोपहर के 12:30 बजे हैं। सर्जरी विभाग में दिखाना था। पर्चा नहीं बना। किसी ने सलाह दी कि इमरजेंसी जाकर पर्चा बनवा लाओ, वहां भी नहीं बन पाया। डॉक्टर को दिखाने पहुंचे कमल का हाथ नहीं उठ रहा है। ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग में दिखाना था। शिवम और शशांक भी मेडिसिन विभाग में दिखाने आए थे। सभी काउंटर से वापस हो गए। कमल के साथ आए तीमारदार मनु का कहना था कि मंधना से आए हैं। अवकाश की सूचना नहीं थी। उधर उन मरीजों के तीमारदार अधिक परेशान हुए जिन्हें गम्भीर हालत में लाया गया था। सोफिया को बैटरी रिक्शा के जरिए लाया गया था। उन्हें पैरालिसिस का अटैक था। इमरजेंसी से ओपीडी भेजा गया था मगर दिखा नहीं पाए। प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरसी गुप्ता के मुताबिक अवकाश के दिन दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी होती है। फिर भी डॉक्टर दो बजे तक ओपीडी में बैठे। दोबारा अवकाश पर मरीजों को दुश्वारी नहीं होने पाए इसके लिए प्राचार्य से वार्ता करके हल निकाला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें