Kanpur News: दूसरे दिन भी पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दाव-पेंच
Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। रक्षा बंधन के बाद मूसानगर कस्बे में आयोजित होने वाले परंपरागत दंगल के
Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। रक्षा बंधन के बाद मूसानगर कस्बे में आयोजित होने वाले परंपरागत दंगल के दूसरे दिन रविवार को पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच आजमाए। इसके साथ ही प्रतिद्वंदियों को पटखनी देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। इसके साथ ही आयोजकों ने विजई पहलवानों को पुरस्कृत किया । मूसानगर कस्बे में चल रहे वाले कजरिया मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल का शुभारंभ चेयरमैन पति विनोद निषाद ने कराया। दंगल में 11 सौ इनाम वाली कुश्ती में झांसी के पहलवान मोहित ने कानपुर के अनिल को शिकस्त दी। जबकि अकबरपुर के अहमद पहलवान व कानपुर के करन पहलवान के बीच कड़े मुकाबले के बाद कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इनके अलावा घाटमपुर के नरेंद्र ने कानपुर के सूरज को पटखनी देकर 11 सौ रुपये का इनाम हासिल किया। जबकि नबीपुर के सुल्तान व कानपुर के सूरज बीच दो हजार के इनाम की कुश्ती हुई इसमें सुल्तान ने विजय हासिल की। दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाकर दर्शकों की तालिंयां बटोरने के साथ इनाम भी हासिल किए। रेफरी के रूप में रामबाबू व मुस्लिम कुरैशी मौजूद रहे। इस दौरान सतीश पाल, लल्ला पाल, नरेंद्र नायक, गौरव आनंद, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।


