ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरशादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म

कल्याणपुर। संवाददाता शादी का झांसा देकर देवर ने अपनी विधवा भाभी से दुष्कर्म...

शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 27 Jul 2021 05:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कल्याणपुर। संवाददाता

शादी का झांसा देकर देवर ने अपनी विधवा भाभी से दुष्कर्म किया। महिला के पति की कोरोना से मौत हो गई थी। देवर ने महिला के सारे कागजात और कैश व ज्वैलरी हड़पकर उसे घर से बाहर भी निकाल दिया। पीड़िता ने एसीपी कल्याणपुर से न्याय की गुहार लगाई है। विनायकपुर में रहने वाली एक महिला के पति की गत 26 मई को कोविड से मौत हो गई थी। इसके बाद देवर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके गहने, प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेजों को हड़प उसे घर से बाहर निकाल दिया। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें