ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरतीन नवंबर को 1.50 लाख शहरी बनाएंगे 151 किमी लंबी शृंखला

तीन नवंबर को 1.50 लाख शहरी बनाएंगे 151 किमी लंबी शृंखला

तीन नवंबर को शहर में 1.50 लाख शहरी 151 किमी लंबी श्रीमद्भागवत गीता संदेश मानव शृंखला बनाएंगे। वहीं, चार दिसंबर को गीता जयंती पर ग्रीनपार्क में एक...

तीन नवंबर को 1.50 लाख शहरी बनाएंगे 151 किमी लंबी शृंखला
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 01 Nov 2022 01:55 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन नवंबर को शहर में 1.50 लाख शहरी 151 किमी लंबी श्रीमद्भागवत गीता संदेश मानव शृंखला बनाएंगे। वहीं, चार दिसंबर को गीता जयंती पर ग्रीनपार्क में एक लाख से अधिक लोग गीता का सामूहिक पाठ करेंगे। इसमें महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण जी का रोल करने वाले नितीश भारद्वाज भी शामिल होंगे। तीन दिसंबर को पीएसआईटी में चक्रव्यूह का मंचन होगा,जिसमें नितीश भारद्वाज शामिल होंगे। श्रीमद्भागवत गीता जयंती आयोजन समिति ने श्रीमद्भागवत गीता संदेश मानव श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया है। मानव श्रृंखला के दौरान कहीं भी यातायात बाधित नहीं होगा। संभावना है कि मानव श्रृंखला 170 किमी लंबी होगी।

820 लोग बनाएंगे एक किमी लंबी मानव शृंखला : 820 लोग एक किमी लंबी मानव शृंखला बना सकते हैं। इसका प्रयोग कर देखा गया है। 22 अगस्त को इस आयोजन का निर्णय लिया गया था। तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल कुमार ओक ने संकल्प पत्र भरवाने की शुरुआत की थी। पांच सदस्यों की एक संरक्षक मंडल समिति का गठन किया गया था।

अब तक 300 से ज्यादा बैठकें : 151 किमी लंबी शृंखला बनाने को 23 अगस्त से अब तक 300 से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं। इसमें 400 स्कूल, 50 महाविद्यालय, 200 संगठन, दो विवि के छात्र भी शामिल होंगे।

1.50 लाख जीवन विकास सूत्र बांटे जाएंगे : 1.50 लाख गीता के 75 श्लोक वाले जीवन विकास सूत्र बांटे जाएंगे। वहीं, 10 हजार श्लोक लिखे कार्डों का वितरण किया जाएगा। संयोजक कमल त्रिवेदी ने बताया कि देवकी नंदन ठाकुर भी भाग लेंगे। आरएसएस के मुख्य मार्ग प्रचारक अमर नाथ और संरक्षक मंडल के सदस्य कृष्ण दुबे ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े