ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुररात तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची के इंतजार में रहे अफसर

रात तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची के इंतजार में रहे अफसर

6 फरवरी से होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए केन्द्र सूची देर रात तक जारी नहीं हो सकी। जनपद के शिक्षा विभाग के अफसर इंतजार करते रहे। केन्द्र सूची जारी होने के बाद उस पर आपत्तियां दाखिल की...

रात तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची के इंतजार में रहे अफसर
हिन्दुस्तान टीम,कानपुर देहातMon, 13 Nov 2017 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

6 फरवरी से होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए केन्द्र सूची देर रात तक जारी नहीं हो सकी। जनपद के शिक्षा विभाग के अफसर इंतजार करते रहे। केन्द्र सूची जारी होने के बाद उस पर आपत्तियां दाखिल की जानी हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन कराने व केन्द्र निर्धारण की प्रक्रिया में शिक्षा माफियाओं का खेल खत्म करने के लिए इस बार सरकार ने ऑनलाइन केन्द्र निर्धारण की घोषणा की है। इसके लिए बोर्ड शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद से ही कालेजों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर वहां की स्थिति देखने के साथ ही शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अफसरों से भौतिक सत्यापन करा चुका है। पूरा विवरण दर्ज हो जाने के बाद बोर्ड से परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी किए जाने का इंतजार है। रविवार को सूची ऑनलाइन जारी किए जाने की बात कही गई थी। देर शाम तक जिले में शिक्षा विभाग के अफसर केन्द्र सूची जारी होने का इंतजार करते रहे। अफसरों ने बताया कि अभी तक पूरे प्रदेश में सिर्फ दो क्षेत्रीय कार्यालयों की सूची जारी हो पाने की जानकारी आ रही है।
कानपुर क्षेत्र की सूची देर रात तक आने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं सूची आने के बाद उस पर केन्द्रों से आपत्तियां ली जाएंगी। जनपदीय परीक्षा समिति उन आपत्तियों पर अपनी आख्या के साथ रिपोर्ट बोर्ड को भेजेगी उसके बाद केन्द्र निर्धारण का अंतिम निर्णय भी बोर्ड ही करेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इस बार केन्द्र बनवाने वाले माफिया बेचैन नजर आ रहे हैं। वह भी सूची का इंतजार कर उसके बाद नया तरीका खोजने की जुगत में लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें