कार या दोपहिया वाहनों में ओवर फ्यूलिंग न करें
कानपुर। जिला पूर्ति विभाग में वाहन डीलर और पंप संचालकों के बीच एक बैठक हुई।

कानपुर। जिला पूर्ति विभाग में वाहन डीलर और पंप संचालकों के बीच एक बैठक हुई। जिसके बाद सभी पंप संचालक और डीलर उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे। बैठक में बताया गया कि वाहन निर्माता सुरक्षा कारणों की वजह से फ्यूल टैंक में 15 से 20 फीसदी जगह खाली रखते हैं। जिससे वाहन में गैसोलिन को भाप बनने के बाद जगह मिल सके। इसलिए सभी उपभोक्ता बुकलेट में दिखाई गई ईंधन क्षमता के अनुसार ही पेट्रोल या डीजल भराएं। किसी भी हालत में ओवर फ्यूलिंग न करें। इस मौके पर पेट्रोल एवं एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, मोहन मिश्रा, प्रभाकर बाजपेई, ओमशंकर मिश्रा, इंद्र कुमार पोद्दार आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


