ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुरः नन्हे डांसर रितिक का घर चोरों ने किया साफ

कानपुरः नन्हे डांसर रितिक का घर चोरों ने किया साफ

एक तरफ सुपर डांसर चैप्टर-2 में नन्हा रितिक गली-गली तेरी लौ जली जियो रे बाहुबली पर डांस का धमाल मचा रहा था वहीं दूसरी ओर से चोर उसके घर सेंध लगा रहे थे। पूरा परिवार अपने लाडले का कार्यक्रम देखने मुंबई...

कानपुरः नन्हे डांसर रितिक का घर चोरों ने किया साफ
कानपुर दक्षिण। हिन्दुस्तान संवाद,कानपुर Tue, 12 Dec 2017 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

एक तरफ सुपर डांसर चैप्टर-2 में नन्हा रितिक गली-गली तेरी लौ जली जियो रे बाहुबली पर डांस का धमाल मचा रहा था वहीं दूसरी ओर से चोर उसके घर सेंध लगा रहे थे। पूरा परिवार अपने लाडले का कार्यक्रम देखने मुंबई गया हुआ था। इधर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर साफ कर दिया। घटन बिधनू की है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
एक प्रसिद्ध चैनल में आने वाले सुपर डांसर चैप्टर-2 में बिधनू का रहने वाला रितिक दिवाकर टॉप-9 में जगह बना चुका है। चैनल वालों ने रितिक के परिजनों को मुंबई बुलाया था। उसके डांस मास्टर योगेश कुशवाहा के साथ पिता गौरीशंकर दिवाकर, मां नेहा, बहन रितिका शनिवार को सिद्धार्थ नगर स्थित घर पर ताला डालकर मुंबई चले गए। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने मकान के मेनगेट का ताला टूटा देखा। जानकारी पर रितिक के चाचा मनोज आए। अंदर कमरे का ताला भी टूटा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया था। नेहा ने मोबाइल पर बताया कि घर के निर्माण के लिए लॉकर में तीन लाख रुपए रखे थे। करीब सवा लाख के जेवर भी थे। चैनल वालों के बुलावे पर जल्दबाजी में पैसे और जेवर सुरक्षित जगह नहीं रख पाए। मनोज के मुताबिक आलमारी का लॉकर तोड़कर चोर सब कुछ लेकर चंपत हो गए हैं। गौरीशंकर मुंबई से लौट रहे हैं। एसओ बिधनू का कहना है कि मकान मालिक के लौटने पर चोरी गई नकदी और जेवरात का सही पता चलने के बाद रिपोर्ट लिखी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें