साइबर हमलों से अब खुद का बचाव कर रहा एनआईसी

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

भारत सरकार के एनआईसी ने साइबर हमलों से बचाव के लिए आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों से विशेष प्रशिक्षण लिया है। इस प्रशिक्षण में साइबर सुरक्षा और इंसिडेंट रिस्पांस की जानकारी दी जा रही है। टियर-4 अधिकारियों को साइबर सुरक्षा के बेसिक ज्ञान और टूल्स का उपयोग सिखाया जा रहा है।

साइबर हमलों से अब खुद का बचाव कर रहा एनआईसी

कानपुर। भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के तहत कार्यरत एनआईसी (नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर) अब खुद को साइबर हमलों से बचाव के लिए तैयार कर रहा है। इसके लिए आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की टीम ने उन्हें विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

संस्थान के वैज्ञानिक देशभर में एनआईसी से जुड़े टियर-4 अधिकारियों को एक विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। जिसमें उन्हें साइबर सुरक्षा और इंसिडेंट रिस्पांस ट्रेनिंग दी गई है। जिससे एनआईसी पर होने वाले साइबर अटैक को तुरंत पहचान कर रोका जा सके। साथ ही, एनआईसी पर उपलब्ध सभी डाटा को सुरक्षित रखा जा सके। आईआईटी कानपुर में स्थापित सी3आई हब में बड़े स्तर पर साइबर सुरक्षा से जुड़े अनुसंधान व नवाचार किए जा रहे हैं। संस्थान के वैज्ञानिकों के अलावा विभिन्न स्टार्टअप्स की टीमें साइबर हमलों से बचाव के लिए नए-नए टूल, तकनीक, डिवाइस व सिस्टम विकसित कर रहे हैं। जिसकी मदद से न सिर्फ साइबर हमलों को पहचानना आसान होता है बल्कि उससे बचाव व डाटा सुरक्षित रखना भी संभव है।

Voice of UP

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

इसी के तहत एनआईसी के टियर-4 अधिकारियों के लिए सी3आई हब में निरंतर अंतराल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसे एनआईसी की जरूरतों के अनुसार ही विशेष रूप से तैयार किया गया। सभी अधिकारियों को साइबर हमलों से जुड़ी बेसिक जानकारी और बचाव के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। साथ ही, साइबर सुरक्षा के लिए प्रयुक्त होने वाले सभी टूल, तकनीक, डिवाइस आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिससे साइबर अटैक के समय अधिकारी तुरंत रिस्पांस कर सके और वेबसाइट को क्रैश होने और डाटा को लीक होने से बचा सके। इस विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से एनआईसी से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों को साइबर सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनआईसी किस मंत्रालय के तहत कार्यरत है?
एनआईसी भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के तहत कार्यरत है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।