Kanpur News: नवागंतुक तहसीलदार ने कार्यभार संभालते हुए देखी हकीकत
Kanpur News: डेरापुर में नवागंतुक तहसीलदार देशराज भारती ने शनिवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया और राजस्व कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। देशराज ने जल्द से जल्द फरियादियों की समस्याओं के समाधान और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। तहसील डेरापुर में नवागंतुक तहसीलदार देशराज भारती ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उनका तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। उन्होंने तहसील के विभिन्न पटल का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की स्थिति की जानकारी ली तथा कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।नवागंतुक तहसीलदार ने कहाकि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप तहसील क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। कहाकि आम लोगों को तहसील से संबंधित कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लंबित राजस्व मामलों, प्रमाण पत्रों, खतौनी, दाखिल-खारिज सहित अन्य कार्यों में अनावश्यक देरी न की जाए। सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के साथ ही कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए


