रूरा थाने के नए भवन के निर्माण को हुआ भूमि पूजन

Feb 17, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - रूरा में 801.50 लाख रुपये की लागत से नए दो मंजिले थाना भवन का निर्माण शुरू हुआ। भूमि पूजन का आयोजन एसओ सुधीर भारद्वाज ने किया। नए भवन में मालखाना, कार्यालय, बैरक, मीटिंग हॉल और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। निर्माण कार्य 14 महीनों में पूरा होगा।

रूरा थाने के नए भवन के निर्माण को हुआ भूमि पूजन

रूरा। थाना ग्राउंड रूरा में 801.50 लाख रुपये की लगात से दो मंजिले नए थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम किश्त में चार करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त होने के बाद मंगलवार को वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन कराया गया। इसके साथ ही भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पुलिस आवास निगम को सौंपी गई है। वर्ष 1984 में पुलिसचौकी रूरा को थाने का दर्जा मिला था। इसके बाद चौकी के पुराने भवन में ही थाना संचालित हुआ था। इसके बाद 1986 में थाना कार्यालय व बैरक का निर्माण कराया गया। कार्यालय कक्ष में मालखाना व हवालात के अलावा उसके बगल में बैरक बनी हुई है।

पिछले साल थाने के नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया था। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद 801.50 लाख की लगात वाले रूरा थाने के नए भवन को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पुलिस आवास निर्माण निगम को सौंपी गई है। भवन निर्माण के लिए पहली किश्त में चार करोड 76 लाख रुपये अवमुक्त होने के बाद मंगलवार को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की मौजूदगी में भूमि पूजन का कार्य होना था, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने आचार्य श्याम नारायण शुक्ल के वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन किया। इसके साथ ही भवन निर्माण का काम शुरू हो गया। पुलिस आवास निगम के जेई रहमान खान ने बताया कि दो मंजिला थाना भवन में मालखाना, कार्यालय, कंयूटर कक्ष, आरक्षी बैरक, पुरुष महिला हवालात, मीटिंग हॉल, रिसेप्शन कक्ष, उपनिरीक्षक आवास, किचेन, डायनिंग हाल आदि का निर्माण कराया जाना है। भवन निर्माण का काम 14 माह में होना है। भूमि पूजन के समय एसआई जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।