Kanpur News: कानपुर संभाग के 35 रूटों पर दौड़ेंगे दस सीटर निजी वाहन

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें 35 रूटों पर दस सीटर वाहन चलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। इसके साथ ही, कानपुर-औरैया रूट पर नए परमिट का रास्ता साफ हो गया है।

Kanpur News: कानपुर संभाग के 35 रूटों पर दौड़ेंगे दस सीटर निजी वाहन

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मत संभाग के 35 रूटों पर दस सीटर वाहन चलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। इन रूटों पर एक भी बस नहीं चलती है। आरटीओ अब इन रूटों पर बसें चलाने के इच्छुक लोगों से अगले सप्ताह से आवेदन लेकर जारी करेंगे। इसके साथ ही समय पर परमिट का रिन्युअल न कराने पर 150 वाहनों के परमिट निरस्त किए गए हैं। ओवरलोडिंग में पकड़े जाने पर 18 वाहनों के परमिट निरस्त करने पर भी मुहर लगी। मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में शुरू हुई आरटीए बैठक में सदस्य एवं डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) कानपुर आरआर सोनी व सचिव एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी कानपुर नगर राकेन्द्र कुमार सिंह रहे। इसके तहत कॉमन कैरियर श्रेणी में छह नए पंजीकरण और पांच नवीनीकरण आवेदन पर मुहर लगी। परिवहन अफसरों ने बताया कि मय चालक दस सीटर वाहनों में वहां के लोड के हिसाब से परमिट संख्या तय होगी। इनमें अधिकतर रूट औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद सहित पूरे संभाग के हैं.

कानपुर-औरैया रूट पर नए परमिट का रास्ता साफ

कानपुर-औरैया रूट पर अब नए परमिट जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। इसमें राज्य सड़क परिवहन निगम ने कानपुर–औरैया वाया विहारघाट मार्ग पर संचालित बसों के परमिटों के नवीनीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर जारी करने का फैसला किया है।

अधिकांश प्रश्न और उत्तर

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक कब हुई?
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur News: कानपुर संभाग के 35 रूटों पर दौड़ेंगे दस सीटर निजी वाहन