Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsNew Forensic Technology Development at HBTU for Crime Control
फॉरेसिंक जांच के प्रभावी टूल विकसित करेगा एचबीटीयू

फॉरेसिंक जांच के प्रभावी टूल विकसित करेगा एचबीटीयू

संक्षेप:

Kanpur News - फॉरेसिंक जांच के प्रभावी टूल विकसित करेगा एचबीटीयू फॉरेसिंक जांच के प्रभावी टूल विकसित करेगा एचबीटीयू

Jan 02, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। फॉरेंसिक जांच को आसान और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी और साइबर टूल का विकास एचबीटीयू में किया जाएगा। इसको लेकर एचबीटीयू और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के बीच एक शैक्षिक समझौता हुआ। वहीं, प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण संबंधी प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी एचबीटीयू कुलपति को दी। कुलाधिपति की अगुवाई में एचबीटीयू कुलपति प्रो. समशेर और उनकी टीम ने दो दिन पहले नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) का भ्रमण किया था। इसी दौरान प्रो. समशेर ने एनएफएसयू के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया है। भ्रमण टीम में शामिल एचबीटीयू के डीन इनक्यूबेशन प्रो. जितेंद्र भास्कर ने बताया कि राज्यपाल की अगुवाई में गुजरात पहुंचे दल में एचबीटीयू के अलावा एमएमएमयूटी (मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी) और एकेटीयू के कुलपति और शिक्षक भी शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम ने गुजरात में स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) अहमदाबाद, एनएफएसयू अहमदाबाद और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय अहमदाबाद का भी भ्रमण किया। एनएफएसयू के साथ बैलेस्टिक टेस्टिंग सुविधा एवं तकनीकी विकास और साइबर सुरक्षा की दिशा में काम किया जाएगा। इसरो के साथ संचार क्षेत्र में क्वांटम टेक्नोलॉजी और चिप निर्माण टेक्नोलजी पर काम किए जाने की भी सहमति बनी है।