Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsNeighbor Brutally Tortures 7-Year-Old Boy Over Firecrackers in Barra
पटाखा छुड़ाने से नाराज पड़ोसी ने बच्चे को पीटने के बाद कुत्ते से कटवाया

पटाखा छुड़ाने से नाराज पड़ोसी ने बच्चे को पीटने के बाद कुत्ते से कटवाया

संक्षेप:

Kanpur News - वायरल वीडियो - बर्रा के विश्वबैंक के ब्लॉक इलाके की घटना - पुलिस ने रिपोर्ट

Oct 22, 2025 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

बर्रा के विश्वबैंक इलाके में पड़ोसी ने सात वर्षीय बच्चे को क्रूर यातनाएं दी। बच्चे के पटाखे छुड़ाने से नाराज पड़ोसी उसे बाल पकड़ कर पीटते हुए घर के अंदर ले गया फिर अपने पालतू कुत्ते से कटवाया। जानकारी पर परिजन उसके घर पहुंचे तो उनसे भी गाली गलौज व मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विश्वबैंक के ब्लॉक निवासी स्वाति शुक्ला के पति आशीष का निधन हो चुका है। स्वाति ने बताया कि, 21 अक्तूबर को सात वर्षीय बेटा यश घर के बाहर अन्य हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी बच्चे पटाखे छुड़ाने लगे। इस दौरान पड़ोसी अमन कुशवाहा ने पटाखे छुड़ाने से रोका लेकिन बच्चे नहीं मानें, तो अमन ने आपा खो दिया। घर से निकल कर उसने यश को दौड़ाकर पकड़ लिया। तीन-चार थप्पड़ मारने के बाद बाल पकड़ कर घर के भीतर ले गया। वहां डंडे से पीटने के बाद अपने पालतू कुत्ते से हाथ में कटवाया। जानकारी होने पर स्वाति पड़ोस के विमल अवस्थी, कृष्णा सक्सेना, लड्डू दास समेत अन्य के साथ शिकायत करने पहुंची तो आरोपित अमन ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अपने मकान का दरवाजा बंद कर छत पर जाकर सभी को गालियां दीं। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।