
स्कूली वाहनों में मानक दर किनार ढ़ोये जा रहे स्कूली बच्चे
Kanpur News - सरवनखेड़ा,संवाददाता। स्कूल संचालकों की लापरवाही व चंद पैसे के लालच में जिले में स्कूली
स्कूल संचालकों की लापरवाही व चंद पैसे के लालच में जिले में स्कूली बच्चों को जान हथेली पर रखकर स्कूल का सफर तय करना पड़ रहा है। इन वाहनों को स्कूल बस के रूप में प्रयोग किया जाता है,उनमें से अधिकांश तय मानकों को पूरा ही नही करते। कहीं पर आटो तो कहीं पर पिकअप जैसे वाहनों को स्कूल वाहन के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। वाहनों में सफर कर रहे बच्चों के हाथ पांव बाहर ही लटकते रहते हैं,इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे में व सरवनखेड़ा ब्लॉक के अधिकतर क्षेत्र के गांवों में सुबह के समय व स्कूल की छुट्टी होने के बाद अक्सर ऐसा नजारा कस्बों व गांवों की हर सड़क पर देखा जा सकता है।
पुलिस प्रशासन व शिक्षा विभाग के संज्ञान में मामला होने के बाद भी अधिकारी मूकदर्शक ही बने हुए है। जबकि अभी एक सप्ताह भी यातयात जागरुकता माह का नहीं बीता और पुलिस प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी पूछने पर एक ही बात कहते हैं कि नियमों की अवहेलना करने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जमीनी हकीकत यह है कि कार्रवाई के नाम पर महज रस्म अदायगी तक सीमित है। पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल संचालकों की लापरवाही से भी भली भांति वाकिफ है। इसका फायदा उठाकर नियमों को ताक पर रखते हुए अवैध स्कूली वाहन चलाए जा रहे है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




