Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsNegligence Allegations After Newborn s Death During Delivery at Kanpur Hospital
'बुलाने पर भी नहीं आए डॉक्टर..' डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, मां की भी हालत गंभीर, परिजनों ने किया हंगामा

'बुलाने पर भी नहीं आए डॉक्टर..' डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, मां की भी हालत गंभीर, परिजनों ने किया हंगामा

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर के स्वरूप नगर स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डॉक्टर के न पहुंचने का आरोप है। प्रसूता की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Jan 19, 2026 01:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर में स्वरूप नगर स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि डॉक्टर को बुलाने के बावजूद वह नहीं पहुंचीं। ओटी असिस्टेंट नर्स और सफाई कर्मियों द्वारा डिलीवरी करवाने के कारण प्रसूता की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजन को शांत कराया।

बिठूर के मंधना निवासी मयंक त्रिपाठी गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि उनकी 27 वर्षीय पत्नी देवा स्मिता कन्नौज में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी है। पत्नी की गर्भवास्था के दौरान वह स्वरूप नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार शाम पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हई तो अस्पताल ले गए। आरोप है कि वहां डॉक्टर को बुलाने के बावजूद वह नहीं पहुंचीं। इस बीच रविवार भोर ओटी असिस्टेंट, नर्स और सफाई कर्मियों ने मिलकर पत्नी की नार्मल डिलीवरी करवाई।

काफी समय तक अस्पताल प्रशासन ने जच्चा-बच्चा के बारे में कुछ नहीं बताया। जब उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर दबाव डाला तो पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। उन्होंने डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन से बातचीत करने का प्रयास किया। दोपहर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।

करीब सात घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। स्वरूप नगर थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;