योगा एसोसिएशन ऑफ उप्र की चेयरपर्सन बनीं नीतू सिंह
Kanpur News - योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने नीतू सिंह को चेयरपर्सन नियुक्त किया है। महासचिव शोभित पांडेय के अनुसार, नीतू सिंह का योग के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। उनकी नेतृत्व क्षमता के चलते एसोसिएशन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की उम्मीद है।

योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने संगठन को नई दिशा देने की पहल करते हुए नीतू सिंह को चेयरपर्सन पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जानकारी योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शोभित पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि नीतू सिंह वीएसएसडी कॉलेज के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सचिव हैं। योग के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय योगदान और प्रभावी नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार उनके नेतृत्व में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम मिलेगा। यह संस्था योग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध है और योग प्रतिभाओं को मंच देने तथा विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए लगातार सक्रिय रहती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


