Kanpur News: मां चंद्रघंटा का हुआ पूजन, मंदिरों में गूंजे जयकारे

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को कानपुर देहात के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां चंद्रघंटा का विधि-विधान से पूजन कर नारियल, चुनरी, फल और पुष्प अर्पित किए तथा मनौतियां मांगीं। मुक्तेश्वरी, मां कौमारी देवी, बंगलामुखी, परहुलदेवी सहित कई मंदिरों में पूजा हुई। कात्यायनी, पंथामाता और सम्मोहनी देवी मंदिरों में भी विशेष पूजन और आरती हुई।

मां चंद्रघंटा का हुआ पूजन, मंदिरों में गूंजे जयकारे
मां चंद्रघंटा का हुआ पूजन, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को भी देवी मंदिरों में आस्था का ज्वार उमड़ा।श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर जयकारों के साथ आदि शक्ति के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन कर नारियल, चुनरी, फल व पंचामृत अर्पित कर मनवांछित फल की कामना की। मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंजने से माहौल भक्तिमय रहा।

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्रि के तीसरे दिन आदिशक्ति मां चंद्रघंटा के पूजन के लिए जिले के प्राचीन व ऐतिहासिक महत्व के मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर, लाला भगत स्थित मां कौमारी देवी मंदिर, मैथा ब्लाक के ज्योती गांव स्थित मां बंगलामुखी मंदिर, लम्हरा के परहुलदेवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।पूजन सामग्री से सजी थाल,नारियल, चुनरी फल फूल आदि के साथ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। साथ ही माता के चरणों में नारियल, चुनरी, फल व पुष्प आदि अर्पण कर श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति का पूजन कर मनौतियां मानी। इसी तरह पुखरायां के मौहर देवी मंदिर में रूरा के दुर्गा मंदिर, पाथामाई मंदिर, सरगांव बुजुर्ग के कालिका देवी मंदिर, शिवली के मानशिला मंदिर,राजपुर के मां शीतला देवी मंदिर,सिकंदरा के कालीदेवी मंदिर में भी माता के पूजन-अर्चन का सिलसिला चला।

प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन

इन मंदिरों में हुआ विशेष पूजन

मां कालिका देवी मंदिर: अकबरपुर कस्बे में स्थित अति प्राचीन कालिका देवी मंदिर में भी आदिशक्ति के पूजन को भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सुबह से ही यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां का पूजन अर्चन किया। इसके साथ ही मनौतियां भी मानी गईं।

कात्यायनी देवी मंदिर:राजपुर के कथरी गांव में यमुना के बीहड़ में स्थित कात्यायनी देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की पूजन के लिए भारी भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन कर देवी की स्तुति की।इस मौके पर विधि विधान से पूजन के बाद माता की आरती संपन्न हुई।

मां पंथामाता मंदिर: शिवली के पंथामाता मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मनौतियां मानी तथा परिसर में स्थित गुरु कूप का जल ग्रहण कर बीमारियों से निजात की कामना की। इसके साथ ही ध्वज व डाली भी मां के चरणों में अर्पित की।

मां सम्मोहनी देवी मंदिर:मैथा ब्लाक के हथिका गांव के पास स्थित सम्मोहनी माता के इस मंदिर में भी आदिशक्ति के पूजन को भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सुबह से ही लोग पूजन सामग्री के साथ कतार में खड़े होकर क्रम से पूजन करते दिखे। यहां आए श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन करने के साथ मां की आरती में भाग लिया। इस दौरान माहौल में मां के जयकारे गूंजते रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नवरात्रि के तीसरे दिन किस देवी की पूजा की गई?−
श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: मां चंद्रघंटा का हुआ पूजन, मंदिरों में गूंजे जयकारे