दिव्यांशु की बल्लेबाजी से नेशनल यूथ ने भरत क्लब को हराया

Dec 16, 2025 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में 15वीं स्व. केएस सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में नेशनल यूथ ने भरत क्लब को 98 रन से हराया। नेशनल यूथ ने 236 रन बनाए, जिसमें दिव्यांशु पाण्डे ने 91 रन की पारी खेली। भरत क्लब 138 रन पर आउट हो गई। दिव्यांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिव्यांशु की बल्लेबाजी से नेशनल यूथ ने भरत क्लब को हराया

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध काउण्टी क्रिकेट क्लब की ओर से 15वीं स्व. केएस सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें नेशनल यूथ ने भरत क्लब को 98 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल यूथ की टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 236 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांशु पाण्डे ने 91 रन की शानदार पारी खेली। अरमान तिवारी ने 40 रन और आरुष ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह ने 4 और रोहित वर्मा ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।

जवाब में खेलने उतरी भरत क्लब की टीम 26.4 ओवरों में 138 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से देवेन्द्र सिंह ने 36 रन और रोहित वर्मा ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अमित कुमार ने 29 रन देकर 3, सोम कटियार ने 16 रन देकर 2 और धनेश चौहान ने 18 रन देकर दो विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए दिव्यांशु पाण्डे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले मैच का उद्घाटन केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत पीएस नेगी ने किया। इस मौके पर केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह, कमल सक्सेना, आयुष शुक्ला, शिवम पाण्डे, राहुल सिंह मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;