Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsNational Unity Festival Celebrated at IIT Kanpur with Ek Bharat Shreshtha Bharat

राष्ट्रीय एकता पर्व ः केवी दिबियापुर, केवी फतेहगढ़, केवी चकेरी जीते

Kanpur News - कानपुर के केंद्रीय विद्यालय आईआईटी परिसर में सोमवार को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रचना अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में एनटीपीसी दिबियापुर और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 30 Sep 2024 10:05 PM
share Share
Follow Us on

कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी परिसर में राष्ट्रीय एकता पर्व पर सोमवार को संकुल स्तरीय ''एक भारत श्रेष्ठ भारत'' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रथम महिला आईआईटी कानपुर रचना अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। समूह नृत्य प्रतियोगिता मे केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी दिबियापुर प्रथम स्थान, समूह गायन प्रतियोगिता मे आरआरसी फतेहगढ़ प्रथम स्थान, आर्टिफैक्स परियोजना में केवी चकेरी नंबर दो ने प्रथम स्थान एवं ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी दिबियापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य रवीश चन्द्र पाण्डेय ने हरित पौध देकर उनका स्वागत किया। कुल आठ (08) विद्यालयों के 160 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रियंका तिवारी ने धन्यवाद दिया। संचालन प्रियंका तिवारी और अमिता राय ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें