उप्र पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट टीम का हुआ चयन

Apr 07, 2026 08:04 pm ISTAbhishek Singh हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में 25 से 28 अप्रैल तक राजस्थान के उदयपुर में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उप्र की टीम में 53 पावरलिफ्टर और 31 डेडलिफ्टर शामिल हैं। चयन में कानपुर, लखनऊ, बरेली आदि के खिलाड़ी शामिल हैं।

उप्र पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट टीम का हुआ चयन

कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 अप्रैल के बीच राजस्थान के उदयपुर में होगा। जिसमें उप्र के महिला और पुरुष वर्ग से 53 पावरलिफ्टर अपना दम दिखाएंगे। वहीं, डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 31 खिलाड़ी उप्र की टीम से हिस्सा लेंगे।उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि विष्णुपुरी में संपन्न हुई प्रतियोगिता के आधार पर उप्र टीम का चयन किया गया है। प्रदेश की टीम में कानपुर के साथ लखनऊ, बरेली, हापुड़, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। पावरलिफ्टिंग टीम के पुरुष वर्ग में कुलदीप शर्मा, आलोक चौरसिया, अशोक मौर्य, प्रिंस, प्रत्यूष राठौर, शाश्वत दुबे, सिद्धार्थ भास्कर, विनायक पांडेय, ऋषभ जायसवाल, मनीष, आशीष कुमार, विराट बाजपेई, हिमांशु निगम, भूपेंद्र कुमार, शैलेंद्र शर्मा, उत्कर्ष पांडे, श्रेयांश सिंह, आदित्य प्रकाश, दिव्यांशु दुबे, मनोज कुमार सैनी, अभय राठौर, आकाश वर्मा, आनंद कुमार, आर्यन प्रजापति, अंशु माला, अर्पित सिंह, क्षितिज द्विवेदी, तरुण वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्णा शर्मा, कृष्णा राव, रविंद्र सिंह चौहान, उद्देश्य सोनकर, मयंक गुप्ता, समीर सिंह, उत्कर्ष सोनकर, अल्तमश आलम, आर्यन, क्षितिज वर्मा, प्रखर गुप्ता, अंश रावत, हिमांशु प्रजापति, विनायक पांडेय का चयन हुआ है।

महिला वर्ग में ओजल बाजपेई, सिया यादव, सपना भारती, ऋषिमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह, प्रीति कमल, आभा शर्मा का चयन हुआ है। ओपन डेडलिफ्ट (पुरुष वर्ग) में कुश चतुर्वेदी, अशोक मौर्य, कुलदीप शर्मा, कुणाल गौतम, रविंद्र सिंह चौहान, तरुण वर्मा, सुजीत, अभिषेक विश्वकर्मा, राहुल वाजपेई, सिद्धार्थ भास्कर, आशीष कुमार, विजय त्रिवेदी, नागेंद्र प्रताप, हिमांशु निगम, मयंक गुप्ता, विराट बाजपेई, मनोज कुमार सैनी, समीर सिंह कुशवाहा, दिव्यांशु दुबे और महिला वर्ग में स्नेहा कनौजिया, अवंतिका, साधना, ओजल बाजपेई, कामिनी सिंह, संध्या, सिया यादव, सपना भारती, रेशमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह, आभा शर्मा का चयन हुआ है।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।