उप्र पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट टीम का हुआ चयन

Apr 08, 2026 01:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - राजस्थान के उदयपुर में 25 से 28 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश की टीम में 53 पावरलिफ्टर्स और 31 डेडलिफ्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें विभिन्न शहरों के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में मुकाबला होगा।

उप्र पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट टीम का हुआ चयन

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 अप्रैल के बीच राजस्थान के उदयपुर में होगा। जिसमें उप्र के महिला और पुरुष वर्ग से 53 पावरलिफ्टर अपना दम दिखाएंगे। वहीं, डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 31 खिलाड़ी उप्र की टीम से हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि विष्णुपुरी में संपन्न हुई प्रतियोगिता के आधार पर उप्र टीम का चयन किया गया है। प्रदेश की टीम में कानपुर के साथ लखनऊ, बरेली, हापुड़, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। पावरलिफ्टिंग टीम के पुरुष वर्ग में कुलदीप शर्मा, आलोक चौरसिया, अशोक मौर्य, प्रिंस, प्रत्यूष राठौर, शाश्वत दुबे, सिद्धार्थ भास्कर, विनायक पांडेय, ऋषभ जायसवाल, मनीष, आशीष कुमार, विराट बाजपेई, हिमांशु निगम, भूपेंद्र कुमार, शैलेंद्र शर्मा, उत्कर्ष पांडे, श्रेयांश सिंह, आदित्य प्रकाश, दिव्यांशु दुबे, मनोज कुमार सैनी, अभय राठौर, आकाश वर्मा, आनंद कुमार, आर्यन प्रजापति, अंशु माला, अर्पित सिंह, क्षितिज द्विवेदी, तरुण वर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्णा शर्मा, कृष्णा राव, रविंद्र सिंह चौहान, उद्देश्य सोनकर, मयंक गुप्ता, समीर सिंह, उत्कर्ष सोनकर, अल्तमश आलम, आर्यन, क्षितिज वर्मा, प्रखर गुप्ता, अंश रावत, हिमांशु प्रजापति, विनायक पांडेय का चयन हुआ है।

महिला वर्ग में ओजल बाजपेई, सिया यादव, सपना भारती, ऋषिमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह, प्रीति कमल, आभा शर्मा का चयन हुआ है। ओपन डेडलिफ्ट (पुरुष वर्ग) में कुश चतुर्वेदी, अशोक मौर्य, कुलदीप शर्मा, कुणाल गौतम, रविंद्र सिंह चौहान, तरुण वर्मा, सुजीत, अभिषेक विश्वकर्मा, राहुल वाजपेई, सिद्धार्थ भास्कर, आशीष कुमार, विजय त्रिवेदी, नागेंद्र प्रताप, हिमांशु निगम, मयंक गुप्ता, विराट बाजपेई, मनोज कुमार सैनी, समीर सिंह कुशवाहा, दिव्यांशु दुबे और महिला वर्ग में स्नेहा कनौजिया, अवंतिका, साधना, ओजल बाजपेई, कामिनी सिंह, संध्या, सिया यादव, सपना भारती, रेशमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह, आभा शर्मा का चयन हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।