Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsMystery Surrounds Young Man s Bloodied Body Found on Jhansi-Kanpur Rail Track
रेल ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव

रेल ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के तिलौची स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पास में एक बाइक पाई और आत्महत्या की संभावना जताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

Jan 10, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर तिलौची स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर शुक्रवार माध्यरात्रि के बाद एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। रेल ट्रैक किनारे एक बाइक खड़ी मिलने से पुलिस ने आत्महत्या की संभावना जताकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास व छानबीन शुरू की है। कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर स्थित तिलौंची स्टेशन से दो सौ मीटर दूर खंभा नंबर 1310/ 24-26 के बीच एक तीस वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। वहां से निकले ट्रैक मैन ने शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेलवे स्टेशन से भेजे गए मेमो पर इंस्पेक्टर गजनेर व मंगटा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। युवक के शरीर पर काली जैकेट ,सफेद शर्ट, नीली गरम बनियान व नीचे नीली जींस व काला लोवर मिला।जबकि पैरों में सफेद जूते मिले। युवक का शव बुरी तरह क्षत विक्षतहोने व उसके पास कोई पहचान का अभिलेख बरामद न होने से फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना स्थल के पास एक बाइक यूपी 91-W-0632 खड़ी मिली।इस पर पुलिस ने युवक के आत्महत्या की संभावना जता शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गजनेर इंस्पेक्टर ज़नार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक के अभिलेखों को चेक करने पर धर्मेंद्र कुमार पुत्र मलखान निवासी अच्छेपुरवा बहदेना डांडा, हमीरपुर के नाम से बाइक पंजीकृत पाई गई, पंजीकरण प्रपत्र में दर्ज मोबाइल नंबर पर कैसे बार संपर्क करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ है। प्राथमिक छानबीन में युवक के आत्महत्या करने की संभावना प्रतीत हो रही है।मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उसकी शिनाख्त होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।