रिटायर फौजी का था कोल्ड स्टोरेज के पास मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

रूरा के झींझक रोड पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। परिवार ने गुरुवार को शव की पहचान 40 वर्षीय अखिलेश तिवारी के रूप में की, जो 2017 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। वह 1 मई को घर से बाहर गए थे, लेकिन लौटे नहीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया।

रिटायर फौजी का था कोल्ड स्टोरेज के पास मिला शव

रूरा, संवाददाता। कस्बे में झींझक रोड स्थिति सतगुरु कोल्ड स्टोरेज के पास झाड़ियों में बीते बुधवार को एक युवक शव झाड़ियों में पड़ा मिला था,जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था और एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी शिनाख्त की जा रही थी।

शव की पहचान

गुरुवार को पहुंचे उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव कठरा के रहने वालेचालीस साल के अखिलेश तिवारी पुत्र राधेश्याम सेना से वर्ष 2017 में रिटायर्ड हो चुके थे। बीती 1 मई को वो अपने घर से कानपुर जाने की बात कह कर गांव के रहने वाले बड़े राठौर के साथ निकले थे। शाम को बड़े राठौर घर आ गया था लेकिन अखिलेश देर रात तक घर नहीं लौटे परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे,लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा था।

Voice of UP

पुलिस की कार्रवाई

बुधवार को रूरा कस्बे में झींझक रोड पर झाड़ियों में एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोशन मीडिया का सहारा लिया था।गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई अवधेश कुमार ने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। परिजनों में घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पत्नी सोनल तिवारी ,बेटा अंश भाई अवधेश का रो रोकर बुरा हाल हो गया। भाई अवधेश ने बताया कि अखिलेश शराब का आदी था । 1 तारीख को घर से पेंशन उठाने की बात कह कर घर से निकला था। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अखिलेश तिवारी का शव कहां मिला था?
अखिलेश तिवारी का शव रूरा के झींझक रोड पर झाड़ियों में मिला था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।