
रेल ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव
संक्षेप: Kanpur News - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अकारू गांव के युवक विनय कुमार का रक्तरंजित शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने आत्महत्या की संभावना जताई, जबकि गांव वालों ने प्रेम प्रसंग की बात की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर चैन गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार सुबह अकारू गांव के एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। लोगों से जानकारी हो ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे। तो कोहराम मचगया। वहांमौजूद लोगों में प्रेम प्रसंग में घटना होने की चर्चा रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बसद शव पोस्टमार्टम क़े लिए भेजा है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारू गांव का रहने वाले कमलेश का इक्कीस वर्षीय पुत्र विनय कुमार किसी बात को लकर गुमसुम रहरहा था। शनिवार देर शाम वह घर से निकल गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।रविवार

सुबह खानपुर चैन गांव के पास अप रेल ट्रैक किनारे खंभा नंबर 1074/25-27 के बीच उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। वहां से निकले ट्रैक मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर झींझक को दी। रेलवे स्टेशन से भेजे गए मेमो पर इंस्पेक्टर मंगलपुर महेशकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं लोगों से जानकारी मिलने पर उसके परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। छानबीन मेंं गांव से आए लोगों ने प्रेम प्रसंग में घटना होने की संभावना जताई। जबकि परिजन पूछताछ में उसके आात्महत्या करने की वजह साफ नहीं कर सके। शिनाख्त होने व छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। -हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल की ओर भागे परिजन अकारू से लापता हुए विनय के परिजनों को रेल ट्रैक पर शव मिलने की जानकरी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल भागकर मौके पर पहुंचे। वहां बेटे का श्व देखकर उसकी मां सती कुमारी बदहवास हो गई। जबकि उसके भाई छुट्टन व पंकज बिलख उठे। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि पूछताछ में परिजन उसके आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। जबकि कुछ लोगां ने प्रेमप्रसंग में घटना होने की संभावना भी जताई है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




