रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जहरखुरानी की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में हरदोई से कमाई के लिए आए 29 वर्षीय मजदूर रजनीश पाल का शव शिव नारायण सेतु के नीचे ट्रैक किनारे मिला। परिजनों ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। रजनीश तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में कानपुर आया था। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, जहरखुरानी की आशंका

कानपुर, संवाददाता। हरदोई से कमाई के लिए कानपुर आए युवक का रेलबाजार स्थित शिव नारायण सेतु के नीचे ट्रैक किनारे शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। हरदोई के राजेपुर चौसा निवासी 29 वर्षीय रजनीश पाल मजदूर था। परिवार में पत्नी पूजा, मां सावित्री और भाई सुधीर व अंकित हैं। पिता बलराम ने बताया कि रोजगार की तलाश में तीन माह पहले बेटा कानपुर आया था। रेलबाजार में किराये पर कमरा लेकर काम करता था। मंगलवार सुबह पुलिस ने ट्रैक किनारे शव मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, ऐसे में आशंका है कि बेटा घर लौट रहा होगा, तभी जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना लिया।

उसके पास से कोई सामान भी नहीं मिला है। रेलबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।