हिस्ट्रीशीटर राजू करिया ने की थी खूटी की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
कानपुर में ग्वालटोली थाने के हिस्ट्रीशीटर मो. जाहिद उर्फ खूटी की हत्या के मामले में उसके साथी राजू करिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जाहिद की मौत के पीछे चोरी के माल के बंटवारे का विवाद था। राजू करिया को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार।

कानपुर, संवाददाता। ग्वालटोली थाने के हिस्ट्रीशीटर मो. जाहिद उर्फ खूटी की हत्या के मामले में गुरुवार देर रात रेलबाजार पुलिस ने उसके साथी हिस्ट्रीशीटर राजू करिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपित ने चोरी के माल के बंटवारे और एक घटना के दौरान जाहिद के मौके से भाग जाने के कारण हत्या को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। ग्वालटोली मकबरा निवासी 35 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मो. जाहिद उर्फ खूटी शनिवार को रक्तरंजित हालत में टाटमिल चौराहा स्थित कृष्णा हास्पिटल के पास मिला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा था।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि उसकी बादशाहीनाका के हिस्ट्रीशीटर राजू कश्यप उर्फ राजू करिया ने की थी। पुलिस आरोपित को तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। देर रात रेलबाजार पुलिस सीओडी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपित राजू करिया को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई ने पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर राजू करिया के बाएं पैर में गोली मारकर उसे पकड़ा। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर राजू करिया पर 38 मुकदमे है। वह बादशाहीनाका थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपित और जाहिद एक चोरी की वारदात को अंजाम देने गए थे। इस दौरान राजू करिया को गार्ड ने पकड़ा, तो जाहिद भाग गया था। जिस बात की रंजिश व चोरी के माल के बंटवारे विवाद में आरोपित ने उसकी हत्या को अंजाम दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


