Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsMurder of 24-Year-Old Gaurav Awasthi in Kanpur Dehat Shocks Community
कानपुर देहात में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव

कानपुर देहात में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव

संक्षेप: Kanpur News - कानपुर देहात के शेरपुर तरौंदा गांव में 24 वर्षीय गौरव अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव नंगापुर मोड़ के पास सड़क किनारे मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की और फॉरेंसिक टीम...

Tue, 21 Oct 2025 12:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा गांव स्थित ननिहाल में निवास कर रहे युवक की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शेरपुर तरौंदा गांव के बाहर नंगापुर गांव के मोड़ के पास सड़क किनारे उसका रक्त रंजित शव पड़ा मिला। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची एसपी ने घटना की छानबीन की। फॉरेसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मूलरूप से ग्राम न्यूरी थाना बिधनू कानपुर नगर निवासी 24 वर्षीय गौरव अवस्थी पुत्र अरविन्द कुमार बचपन से ही शेरपुर तरौंदा गांव में नाना शिवनारायण उर्फ छुन्नू तिवारी के यहां रह रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह रनियां स्थित एक शराब फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। सोमवार रात में ररुआ गांव में दोस्त बउआ सिंह के यहां गया था। वहां से वापस आते समय रात में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव नंगापुर मोड़ के पास तरौंदा मार्ग पर पड़ा मिला। जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। त्योहार में उसकी हत्या से मां बेबी, नानी मुन्नी देवी व परिजन बिलख उठे। सूचना मिलते ही एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ सदर संजय वर्मा के अलावा गजनेर, अकबरपुर, रनियां आदि कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के साथ इंस्पेक्टर गजनेर को मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस ने घटना स्थल से दो खाली कारतूस भी बरामद किए। फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने बताया कि अफसरों के निरीक्षण के बाद शव पोस्टमार्टम को भजा गया है। घटना के खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन कर हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है। परिजनों कि तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।