कानपुर देहात में रेल ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव
Kanpur News - कानपुर देहात में पुखरायां स्टेशन के पास एक युवक उपेंद्र कुमार का रक्तरंजित शव रेल ट्रैक पर मिला। युवक गुरुवार सुबह घर से निकलकर कानपुर जाने का कहकर गया था। शव की पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हादसे की संभावना जताई है और मामले की छानबीन जारी है।
कानपुर देहात। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर पुखरायां स्टेशन के पास गुरुवार देर रात मूसानगर थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव के रहने वाले युवक का रक्तरंजित शव अप रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। स्टेशन से भेजी गई सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। मौके पर पहुंचे परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमिलिहा गांवका रहने वाला 22 वर्षीय उपेंद्र कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह गुरुवार सुबह घर से कुछ सामान लेने कानपुर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात उसका शव पुखरायां स्टेशन के स्टार्टर सिग्नल व गेट संख्या 205 के बीच अप रेल ट्रैक पर पड़ा मिला।
वहां से निकले ट्रैक मैन ने शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर पुखरायां को दी। रेलवे स्टेशन से भेजे गए मेमो पर जीआरपी चौकी प्रभारी पुखरायां रवि कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। उसके पास मिले मोबाइल से दी गई सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे ता कोहराम मच गया। बेटे का शव देख उसकी मां कांती देवी बदहवास हो गई। जबकि भाई गजेंद्र सिंह व परिजन तिलख उठे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। जीआरपी चौकी प्रभारी पुखरायां ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में रेल ट्रैक पार करते समय हादसा होने की परिजनों ने संभावना जताई है। घटना की छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




