मदर्स डे पर बच्चों ने मां के प्रति प्रेम जताया
मदर्स डे पर बच्चों ने मां के प्रति प्रेम जताया मदर्स डे पर बच्चों ने मां के प्रति प्रेम जताया मदर्स डे पर बच्चों ने मां के प्रति प्रेम जताया

कानपुर। मदर्स डे के अवसर पर बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल सर्वोदय में आयोजन किया गया। विद्यालय के प्री-प्राइमरी के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। प्रेप के बच्चों ने अपनी माताओं को रंग-बिरंगे फूलों की सजावट (माला, झुमके) से सुसज्जित कर अपने प्रेम और आभार को व्यक्त किया। बच्चों ने गुब्बारों पर अपनी-अपनी मां के लिए प्रेम व भावुकता भरे संदेश लिखकर उन्हें भेंट किया। माताओं ने बच्चों के साथ मिलकर भरपूर आनंद लिया। हुपला फन में माताएं बच्चों को गोद में लेकर बाधा पार कर रही थीं। हेड मिस्ट्रेस मंजु पसान ने पुरस्कृत किया।
सेल्फी कॉर्नर भी थे। माताओं को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


