ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरVIDEO: डीजीपी सुलखान सिंह ने पुलिस की सख्ती को गैर कानूनी बताया

VIDEO: डीजीपी सुलखान सिंह ने पुलिस की सख्ती को गैर कानूनी बताया

उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने पुलिस की सख्ती को गैर कानूनी बताया। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की छवि खराब होती है और कुछ हासिल नहीं होता। डीजीपी ने कहा कि जैसा लोग चाहते...

नारी सुरक्षा पर बांदा के एक कार्यक्रम में डीजीपी सुलखआन सिंह व अन्य पुलिस अफसर
1/ 3नारी सुरक्षा पर बांदा के एक कार्यक्रम में डीजीपी सुलखआन सिंह व अन्य पुलिस अफसर
स्कूल की टीचर और छात्राएं
2/ 3स्कूल की टीचर और छात्राएं
सेंट मैरी की छात्राएं
3/ 3सेंट मैरी की छात्राएं
बांदा। कार्यालय संवाददाता,कानपुरSat, 09 Dec 2017 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने पुलिस की सख्ती को गैर कानूनी बताया। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की छवि खराब होती है और कुछ हासिल नहीं होता। डीजीपी ने कहा कि जैसा लोग चाहते हैं पुलिस को वैसे ही काम करना चाहिए।

डीजीपी बांदा में एक समारोह में पहुंचे थे, शनिवार को सर्किट हॉउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में अब केवल चित्रकूट में ही कुछ डकैत गिरोह बचे हैं। वे अपराध बदल रहे हैं, 25 सालों में यां हत्याओं में भी 50 फीसद कमी आई है और डकैती जैसे अपराध भी खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचे डकैत गिरोहों का भी जल्द अंत होगा।

पुलिस की पिटाई के मामलों पर कहा कि लोगों में उद्दंडता बढ़ी है। इसके लिए पुलिस को कानून के माध्यम से कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। उऩ्होंने कहा कि प्रजातन्त्र में कानून के माध्यम से कार्रवाई हो, पुलिस की कार्रवाई सेवा होनी चाहिए। पुलिस सेवा लगे न कि पुलिस फ़ोर्स। उऩ्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए 1090 की व्यवस्था इसी कड़ी का एक अंग है जो विश्व में अपने आप पर अनोखी है। पुलिस को लोगों को इज्जत देनी चाहिए। यदि पुलिस इज्जत नहीं देगी तो लोगों को आजादी का एहसास नहीं होगा। पुलिस को यह अधिकार नहीं कि वह अपनी मर्जी से काम करे।

तीन सालों में 1.72 हजार भर्तियां

डीजीपी ने कहा कि अगले तीन सालों में पुलिस विभाग में एक लाख 72 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा। उऩ्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर की भर्तियां ऑनलाइन होंगी और कांस्टेबल की भर्तियां ओएमआर से होंगी।

बेटियां अपनी ताकत पहचानें

बांदा के सेंट मेरी स्कूल में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि बेटियां अपनी ताकत पहचानें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं उतना ही यह पुलिस के लिए चुनौती भी है। इससे भी अपराध बढ़े हैं लेकिन सबको मिलकर अपराध खासकर महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकना है। इसके लिए नारी को खुद ताकतवर बनना होगा ताकि वह हर स्थिति से खुद निपट सके।

डीजीपी ने कहा कि युवा जवानी में होश बनाए रखें औ बेबस लोगों के मददगार बनें। उऩ्होंने जावानी जिंदाबाद गीत के माध्यम से कहा कि ऊर्जा का प्रयोग सही काम में करें। डीजीपी ने छात्राओं को संदेश दिया कि पढ़ाई से ही नारी का सम्मान बढ़ेगा, उन्होंने कहा कि बेटियां कहीं अत्याचार हो तो उसे दबाए नहीं, पुलिस महिला उत्पीड़न के मामले में प्रभावी कार्रवाई करेगी।उन्होंने कहा कि पुलिस एक्ट के तहत पावर एंजेल्स को अधिकार दिए गए हैं उसका सही प्रोयोग करें। महिला सामाजिक कारणों से संकोच करती है एसा न करें। डीजीपी ने महिलाओं को शपथ दिलाई कि वह अपमान सहन नही करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें