Kanpur News: नारायणपुर गांव में कटखने बंदरों का आतंक
Kanpur News: सरसौल के नारायणपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से बंदरों का आतंक जारी है। अब तक करीब एक दर्जन लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और बच्चों को लाठी-डंडा लेकर स्कूल भेजा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।

Kanpur News: सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से कटखने बंदरों का आतंक जारी है। अब तक करीब एक दर्जन लोग बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। बंदरों के आतंक से लोगों का छतों पर जाना और घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी सम्बन्धित विभाग बंदरों को नहीं पकड़ रहा है। नारायण गांव के निवासी राजकुमार पासवान, राजदेवी, रामकिशोरी की बेटी खुशी, प्रियांशी, राममनोहर गुप्ता, निरंजन यादव और लक्ष्मीनारायण पासवान समेत अन्य पर बंदर हमला कर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले बंदरों ने छत पर लक्ष्मीनारायण को दौड़ाया था, जिससे बचने के प्रयास में वह दूसरे खंड से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
ग्राम प्रधान सोनम गुप्ता ने बताया कि बीते तीन दिन में ही सात लोग बंदरों के हमले में घायल हुए हैं। आतंक इस कदर है कि लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। बच्चे भी परिजनों की निगरानी में लाठी-डंडा लेकर स्कूल जा रहे हैं। जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक शासन स्तर पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


