बंदरों का आतंक जारी! एक ही महिला पर किया दूसरा हमला, काटकर किया घायल

Mar 02, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - श्याम नगर के रामपुर में बंदरों का आतंक जारी है। एक महिला पर फिर से बंदरों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गईं। पहले भी इस महिला को बंदरों ने काटा था। स्थानीय लोग बंदरों को भगाने में मदद की, लेकिन बंदरों को पकड़ने में नगर निगम असफल रहा है।

बंदरों का आतंक जारी! एक ही महिला पर किया दूसरा हमला, काटकर किया घायल

श्याम नगर के रामपुर में बंदरों का आतंक जारी है। बंदरों ने एक बार फिर उसी महिला पर हमला किया जिसे वे पहले काटकर घायल कर चुके थे। इसका इलाज भी अभी चल रहा है। इस बार महिला को गिराकर हाथ समेत अन्य जगहों पर काट लिया। जिससे वह घायल हो गईं। इलाकाई लोगों के डंडा पटकने पर बंदर भाग निकले।

रामपुरम महामाया मंदिर के पास की निवासी महिला बैट्स विलियम के अनुसार रविवार दोपहर वह रामपुरम में ही रहने वाली रिश्तेदार के घर से पैदल अपने घर पर जा रही थीं। इसी दौरान आनंदी माता मन्दिर के पीछे गली में पहुंचते ही अचानक बंदरों के झुंड ने बैट्स पर हमला कर दिया।

इस दौरान बंदरों ने उनके हाथ समेत अन्य जगहों पर काट लिया। बंदरों के हमला करने के दौरान उन्होंने शोर मचाया तो पास के ही रहने वाले प्रशांत, आनंद समेत कई लोगों ने डंडा लेकर बंदरों को भगाया। बैट्स ने बताया कि बंदर एक बार पहले भी उनको काट चुके हैं। जिसके अभी भी इंजेक्शन लग रहे हैं। एक फिर से बंदर के काटने पर वह काफी भयभीत हैं।

वहीं इलाके के लोगों ने बताया कि नगर निगम और पार्षद से शिकायत करने के बाद भी बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है। जिससे उनका सड़क और छतों पर जाना तक बंद हो गया है। बंदर इससे पहले मां-बेटी और एक साइकिल सवार को भी काट कर घायल कर चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।