हर साल न बदलें किताबें, अभिभावकों पर बढ़ रहा बोझ

Apr 06, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में एमएल फाउंडेशन ट्रस्ट ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हर साल नई किताबें खरीदनी पड़ती हैं, जबकि पुरानी उपयोग योग्य होती हैं। महंगी किताबों के लिए दबाव बढ़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। प्रशासन से अनावश्यक बदलाव रोकने और समान पाठ्यपुस्तक प्रणाली लागू करने की मांग की गई।

हर साल न बदलें किताबें, अभिभावकों पर बढ़ रहा बोझ

कानपुर। पुस्तकों के नाम व संस्करण में बार-बार परिवर्तन को लेकर एमएल फाउंडेशन ट्रस्ट ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर साल नई किताबें खरीदनी पड़ती हैं, जबकि पुरानी उपयोग योग्य होती हैं। महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किताबों में अनावश्यक बदलाव रोका जाए और एक समान पाठ्यपुस्तक प्रणाली लागू की जाए। इस दौरान अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, कुलदीप सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, शेखर तिवारी, अमन राणा आदि अधिवक्ता रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।