ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरमिशन शक्ति:::फोटो अभिषेक सर के ध्यानार्थ

मिशन शक्ति:::फोटो अभिषेक सर के ध्यानार्थ

आर्थिक स्वाधीनता के लिए ब्यूटी सैलून में युवतियों को बना रहीं महारथनाम: मधू गोयलनिवासी: स्वरूप नगरपेशा: मेकअप आर्टिस्ट शिक्षा: ग्रैजुएटकानपुर। अच्छा...

मिशन शक्ति:::फोटो अभिषेक सर के ध्यानार्थ
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 19 Jan 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

खूबसूरती निखारने का हुनर सिखा 250 महिलाओं को दिखाया स्वरोजगार का रास्ता

नाम: मधू गोयल

निवासी: स्वरूप नगर

पेशा: मेकअप आर्टिस्ट

शिक्षा: ग्रेजुएट

कानपुर।

खूबसूरत दिखना कौन नहीं चाहता। शायद यही वजह है कि आज खूबसूरती का अच्छा खासा बाजार खड़ा हो गया है। सौंदर्य बोध के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए शहर की मधू गोयल ने पहले खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। काम चल निकला। आमतौर पर कोई भी अपने कारोबार के गुर दूसरे को नहीं देता लेकिन मधु ने तय किया कि क्यों ने इस पेशे में दूसरी महिलाओं को भी क्यों न लाया जाए। उन्होंने ऐसी महिलाओं की तलाश की जो कुछ करना चाहती हैं लेकिन उनके पास हुनर नहीं हैं और न ही ये पता है कि क्या करना है। मधु ने शहर की जरूरतमंद युवतियों और महिलाओं को ब्यूटीशियन का कोर्स निशुल्क सिखाना शुरू किया। प्रतिदिन अपने ही सैलून को उन्होंने ब्यूटी स्कूल का भी रूप दिया। वहां बिना किसी फीस के महिलाओं को मेकअप, हेयर स्टाइल और कुछ को पूरे सैलून का काम सिखाया। यही नहीं छुट्टियों के समय अलग से जरूरतमंद महिलाओं को क्लास लगा कर मेकअप आर्टिस्ट बनाती हैं। अब तक वह कम से कम 250 से अधिक महिलाओं को ब्यूटीशियन बना चुकी हैं। कुछ महिलाएं शहर के नामचीन ब्यूटी सैलून में काम कर रही हैं तो कुछ स्वयं का सैलून संचालित कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें