Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsMissing Pickup Driver Found Dead Near Railway Track in Kanpur
लापता पिकअप चालक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला

लापता पिकअप चालक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला

संक्षेप:

Kanpur News - लापता पिकअप चालक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला लापता पिकअप चालक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला

Sat, 13 Sep 2025 08:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। पनकी में तीन दिन से लापता पिकअप चालक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। पुलिस ने शव के पास से मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। कानपुर देहात के गजनेर जरिहा अहमदपुर निवासी 31 वर्षीय ओमप्रकाश पिकअप चालक थे। उनके परिवार में पत्नी शिवानी और बेटा शिवांश हैं। परिजनों ने बताया कि बीती 10 सितंबर से ओमप्रकाश घर से निकले थे। उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। काफी तलाशने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पनकी पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना देकर परिवार को शिनाख्त के लिए बुलाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजनों के अनुसार, वह वहां कैसे पहुंचा, उन्हें इसके जानकारी नहीं है। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रेन से सफर के दौरान गिरने से मौत हुई है। फिलहाल परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।