Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsMinor Overflow Causes Flooding in Rasoolabad Farmers Alarmed
ओवरफ्लो माइनर से खेत जलमग्न, गांवों की गली तक पहुंचा पानी

ओवरफ्लो माइनर से खेत जलमग्न, गांवों की गली तक पहुंचा पानी

संक्षेप:

Kanpur News - रसूलाबाद में बिलहा उसरी से जोत गांव जाने वाली माइनर अचानक ओवरफ्लो हो गई। इससे खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। पानी सजाबारपुर की गलियों तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सिंचाई विभाग की जेई ने मौके पर पहुंचकर पानी कम किया और सफाई का आश्वासन दिया।

Dec 30, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

रसूलाबाद,संवाददाता। क्षेत्र के बिलहा उसरी से जोत गांव की ओर जाने वाली माइनर सोमवार रात अचानक ओवरफ्लो हो गई। इससे आसपास खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। पानी सजाबारपुर की गली तक जा पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची जेई ने पानी कम कराकर आगे सफाई कराने का आश्वासन दिया है। उसरी बिलहा से जोत सजाबारपुर गांव की ओर जाने वाली माइनर से किसान सिंचाई करते हैं। सोमवार रात अचानक माइनर ओवरफ्लो हो गई। इससे जोत गांव के निकट गेहूं व लाही की फसल जलमग्न हो गई। पानी सजाबारपुर गांव की गलियों तक जा पहुंचने से जलभराव हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार सुबह सोकर जगे किसानों ने जलभराव देखा तो हड़कंप मच गया। किसान खेतों की ओर भागे, जहां फसलों में पानी देखकर उनमें नाराजगी फैल गई। किसान प्रियम मिश्र, सुशील कुमार, शिवकुमार व प्रदीप आदि ने बताया कि गांव से आगे जाने वाली माइनर में सफाई नहीं कराई गई है। इससे पानी आते ही माइनर ओवरफ्लो हो गई। किसानों ने विभागीय अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। मौके पर सिंचाई विभाग की जेई आकांक्षा तिवारी ने पहुंचकर ऊपर हेड से पानी कम कराया। उन्होंने कहाकि आगे माइनर की सफाई कराई जाएगी। किसानों की फसलों का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।