मंत्री और अफसरों ने रोपे पौधे, जिले में भी चला अभियान

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंत्री और अफसरों ने रोपे पौधे, जिले में  भी चला अभियान

कानपुर देहात, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए हमारे भविष्य के लिए पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डा. संजय निषाद, व विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे। नगर वाटिका नबीपुर में महोगनी प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। नगर पंचायत अकबरपुर स्थित नगर वाटिका नबीपुर में वृहद पौधरोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री डा. संजय निषाद द्वारा लोगों को पेड़, पौधों, वन्यजीवों एवं नदी व तालाबों की हमारे जीवन में भूमिका तथा उनके संरक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय जनमानस से भारी मात्रा में पौधारोपण, सुरक्षा व देखरेख की अपील की।

वन विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को रोपित किये गये पौधों की जियो टैगिंग पूर्ण करने एवं उनकी सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने नगर वाटिका नबीपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा विगत 4 वर्षों में अन्य विभागों द्वारा कराये गये पौधरोपण की जीवितता की समीक्षा करने पर बल दिया। विधायक पूनम संखवार, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के मुहिम से जुड़ने एवं समस्त बूथों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। वहीं डीएम कपिल सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 5 जून को 5 करोड़ पौधरोपण अभियान चलाया गया है। इसमें वन विभाग के साथ-साथ ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, नगर विकास विभाग, उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा 6.54 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पर्यावरण की महत्ता समझाते हुये जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में रूचि लेते हुये एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण की बात कही। प्रभागीय वनाधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि आज के दिन रोपित पौधों को मेरी लाईफ पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री द्वारा प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधे भेंट किये गये। इस दौरान सीडीओ विधान जायसवाल, एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, तहसीलदार अकबरपुर आदि द्वारा नगर वाटिका नवीपुर का निरीक्षण भी किया गया। इसके पहले सुबह की परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया।मेडिकल कालेज में प्राचार्य ने लगाये पौधेकुंभी स्थित मेडिकल कालेज के एकेडमिक परिसर में शुक्रवार को प्राचार्य डा. हरप्रीत सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि एक पेड़ धरती मां के नाम भी लगाना है। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राध्यापक व मीडिया समन्वयक डा. आराधना यादव आदि रहीं।अलग-अलग स्थानों पर हुआ पौधरोपणपुखरायां। विश्व पर्यावरण दिवस पर अमरौधा पुलिस चौकी परिसर में अमरौधा चौकी इंचार्ज अमित पोरवाल ने अपने सहयोगियों चौकी परिसर में सिपाही जयवीर सिंह, राहुल रघुवंशी, भीमसेन, रामाधार जी, लव प्रताप सिंह और स्थानीय नागरिक कपिल टंडन, शुभम टंडन, नितिन मेहरोत्रा अनूप ओम गुप्ता, ललित गुप्ता, विकास मिश्र, रवि यादव आदि के साथ चौकी परिसर में पौधरोपण किया। वहीं ब्लाक अमरौधा में भी पौधरोपण एडीओ कृषि प्रभारी बीडीओ बलवीर प्रजापति ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलेश कुशवाहा एडीओ पंचायत और सचिन सचान एडीओ, दिव्या मिश्रा वरिष्ठ सहायक उपस्थिति रहे।वृक्षों की पूजा देवी-देवताओं की तरह होतीझींझक। हरियाली बढ़ाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। हमें पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षों की पूजा के साथ देवी-देवताओं की पूजा भी होती है। इसी के तहत परजनी पौधशाला प्रथम की रूबी ने एक जामुन का पौधा रोपित किया। उनके साथ अरविन्द कुमार, प्रेमचन्द, राधेश्याम, अरविन्द रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन मास्टर सोनू राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, मनराज, अमर सिंह पाल ने विकास खंड झींझक के ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार, हिमांशु, अजय कुमार श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, संजय त्रिवेदी, अमित प्रजापति आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में एक पौधा मां के नाम का रोपित किया।उदनापुर व थाना परिसर में हुआ पौधरोपणडेरापुर। उदनापुर गांव स्थित स्वामी नारदानंद गीता विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान सोबरन सिंह यादव, एडीओ पंचायत अश्विनी कुमार, सचिव शशांक यादव एवं प्रधानाचार्य सुशील यादव ने संयुक्त रूप से लगभग एक दर्जन पौधे लगाए। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। वहीं थाना डेरापुर परिसर में थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर करीब एक दर्जन पौधों का रोपण किया। कहाकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है और सभी लोगों को इस अभियान में भागीदारी करनी चाहिए।गोष्ठी के साथ आयोजित हुआ पौधरोपणप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से तिंगाई गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्रीय अधिकारी मनोज चौरसिया मुख्य अतिथि के रुप में रहे। ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्र, शुभम शुक्ल समेत अन्य लोगों ने गोष्ठी में हिस्सा लिया। वहीं कुंभी की औद्योगिक इकाईयों में भी पौधरोपण कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।